Blog

  • खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं श्रेयस अय्यर की बहन, देखें उनकी खूबसूरत फोटोज

    भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपने आपको भारतीय क्रिकेट टीम में स्थापित कर चुके हैं, लेकिन बढ़ती हुई कंपटीशन में उन्हें और भी ज्यादा खेल में निखार की जरूरत है।

    ऐसे में वह पूरी ताकत के साथ अपना हर मैच खेलते हैं और अपने प्रदर्शन में दिन-ब-दिन निखार भी लाते चले जा रहे हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ किसी से छुपी नहीं है।

    लेकिन अगर हम बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि उनकी एक बहन भी है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। वहां वह कुछ ऐसा करती है जिससे उनकी भी लोकप्रियता अपने भाई श्रेयस की तरह होती चली जा रही है।

    आपको बता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का जन्म मुम्बई में हुआ था। उनकी छोटी बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है, उनका जन्म भी मुम्बई में ही हुआ था।

    बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा कि क्रिकेटर की बहन एक अच्छी डांसर है। उनके डांस स्टेप काफी आकर्षक होते हैं। इसलिए वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

    श्रेष्ठा अपने भाई की तरह काफी लोकप्रिय होती चली जा रही है, वह सोशल मीडिया एप्लीकेशन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। जहां पर वह अक्सर अपने डांसिंग रील्स अपलोड करती हैं।

    इसमें उन्हें अच्छे लाइक और कमेंट मिलते हैं। उनके फॉलोअर्स के कॉमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने लोकप्रिय हैं अपने फॉलोअर्स के बीच।

    अगर हम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और उसकी बहन श्रेष्ठा अय्यर की आपसी संबंधों की बात करें तो दोनों की काफी प्यारी जोड़ी लगती है। दोनों भाई बहन अक्सर एक साथ फोटो खिंचा कर सोशल मीडिया पर अपलोड भी करते हैं।

    कभी-कभी क्रिकेटर अपनी बहन को रील्स बनाने में मदद करते हैं तो कभी बहन अपने भाई को क्रिकेट में मदद करती हैं। इस वजह से आज दोनों एक सफल और सक्सेसफुल लाइफ जी रहे हैं।

    फिलहाल श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज से पहले चोटिल होने के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

    इसके बाद एशिया कप में भी टीम के लिए चुना जाना उनका लक्ष्य होगा। जिससे वह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में जगह पक्की कर सकें।

    श्रेष्ठा अय्यर की अन्य खूबसूरत फोटोज:

    The post खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं श्रेयस अय्यर की बहन, देखें उनकी खूबसूरत फोटोज appeared first on Cricket Jagran.

  • 5 भारतीय जो 2023 या 2025 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे

    आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अहम होगी। यह तय करेगा कि टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलती है या नहीं। वहीं, आने वाली सीरीज में इस भिड़ंत में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों का अंत हो सकता हैं।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एशेज के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में महत्वपूर्ण इवेंट्स में से एक है। इसके बाद अगली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दिसंबर 2024 और 2025 जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में हो सकती हैं।

    भारत के पास तब तक एक नई टेस्ट टीम होने की संभावना है। इसलिए कुछ क्रिकेटर 2023 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई दे सकते सकते हैं।

    इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन 5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है जो 2023 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल सकते हैं।

    1) रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा उन भारतीयों में से एक हैं जो 2023 या 2025 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल सकते हैं। अपनी फिटनेस के मुद्दों के कारण, रोहित ने हाल के महीनों में बहुत सारे टेस्ट मिस किए हैं।

    वहीं उनकी उम्र भी 35 साल है। वह 2 साल बाद 37 वर्ष के हो जाएंगे। अगर वह खेलना जारी रखेंगे तो भी 2025 के बाद उनको टेस्ट में देखना मुश्किल होगा।

    इसलिए अगर टीम इंडिया टेस्ट में रोहित से आगे बढ़ती है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। भारत को लगातार खेलने वाले कप्तान की जरूरत है और युवा उम्मीदवार चुनना बेहतर है।

    इसलिए 2024-25 के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होने पर दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित टेस्ट टीम में नहीं होंगे। रोहित इस समय तीनों प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान है।

    2) रविचंद्रन अश्विन

    इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन भी अपनी जगह बनाने में सफलता पायी है। अश्विन का अक्सर विदेशी पिचों पर इस्तेमाल नहीं किया गया है, खासकर सेना देशों में।

    उनकी उम्र और इस बात को ध्यान में रखते हुए कि भारत अगले BGT के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकता हैं। इसी वजह से अश्विन शायद इसका हिस्सा नहीं होंगे। वह 36 वर्ष के हैं और निश्चित है कि 2026-27 तक भारत में होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

    3) चेतेश्वर पुजारा

    दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी उन भारतीयों में से एक हैं जो 2023 या 2025 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल सकते हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    हालांकि पुजारा को कंसिस्टेंसी के साथ मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम को भविष्य के लिए नंबर 3 पर एक ठोस बल्लेबाज की जरूरत हैं।

    किसी को तैयार करने का सही समय इस साल डब्ल्यूटीसी साइकिल के तुरंत बाद देखने को मिल सकता हैं। इसलिए, इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद पुजारा को ज्यादा मौके नहीं मिल सकते हैं।

    4) विराट कोहली

    पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास टेस्ट टीम का हिस्सा बनने की फिटनेस है लेकिन यह उनका बल्लेबाजी फॉर्म होगा जो उनके टीम में बने रहने का फैसला करेगा।

    2024-2025 में भारत के अगले ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टेस्ट टीम में विराट कोहली की उम्मीद करना बहुत मुश्किल है। वह स्पिन खेलना भूल गए हैं और पिछले 13 पारियों में 12 बार स्पिनर के हाथों आउट हुए हैं। ज्यादातर बार वह बोल्ड या एलबीडबल्यू ही हुए है।

    दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट इस समय सीमित ओवरों में अच्छी फॉर्म में चल रहे है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में रन बनाने में नाकाम रहे थे। वह मौजूदा सीरीज में भी दो मैचों में फेल रहे हैं।

    5) उमेश यादव

    उमेश यादव भी उन भारतीयों में से एक हैं जो 2023 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल सकते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि उमेश यादव 35 साल के हैं।

    वह भारतीय टेस्ट इलेवन में पहली पसंद के तेज गेंदबाज नहीं हैं। अगर कोई चोट लगती है तो ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश को मैच खेलने का मौका मिलता हैं।

    प्रसिद्ध कृष्णा और यहां तक ​​कि उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में उमेश डब्ल्यूटीसी की इस साइकिल के बाद टेस्ट टीम में शामिल नहीं हो सकते हैं।

    The post 5 भारतीय जो 2023 या 2025 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे appeared first on Cricket Jagran.

  • रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 135 रनों से हराया

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 32.3 ओवरों में 91 रन पर ऑलआउट करते हुए मैच को तीसरे ही दिन पारी और 132 रन के विशाल अंतर से जीत लिया।

    भारत ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 114 ओवर में 7 विकेट खोकर 321 रन बना लिए थे। जडेजा उस समय 170 गेंद में 9 चौके की मदद से 66 रन पर नाबाद थे। वहीं अक्षर 102 गेंद में 8 चौके की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे थे।

    वहीं जब तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो जडेजा ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और टॉड मर्फी का शिकार बन गए। जडेजा ने 185 गेंद में 9 चौके की मदद से 70 रन बनाये।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद शमी आये। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ तेजी से 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी को भी मर्फी ने शमी को आउट करते हुए तोड़ा।

    शमी ने आउट होने से पहले 47 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद सिराज आये।

    अंत में भारतीय टीम 139.3 ओवर में 400 के स्कोर पर सिमट गयी। आखिरी विकेट के रूप में अक्षर को पैट कमिंस ने आउट किया। अक्षर ने 174 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली।

    वहीं सिराज 19 गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 223 रन की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 8 विकेट टॉड मर्फी ने लिए। वहीं कप्तान कमिंस ने 2 और नाथन लियोन ने एक विकेट लिया।

    वहीं जब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आये तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि उस्मान ख्वाजा मात्र 5(9) रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन आये। हालाँकि वो भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 28 गेंद में 3 चौको की मदद से 17 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। वहीं थोड़ी देर बाद अश्विन ने डेविड वार्नर को आउट कर दिया। वार्नर ने 41 गेंद में 2 चौको की मदद से 10 रन बनाये।

    वार्नर के जानें के बाद क्रीज पर मैट रेनशॉ आये लेकिन वो मात्र 2(7) रन बनाकर अश्विन का शिकार बन गए।

    रेनशॉ के बाद क्रीज पर पीटर हैंड्सकॉम्ब आये वो भी स्मिथ का ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाए और 6 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

    हैंड्सकॉम्ब के आउट होने के बाद क्रीज पर एलेक्स केरी आये। अश्विन ने उन्हें भी जल्दी ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। केरी ने 6 गेंद में 2 चौको की मदद से 10 रन बनाये।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान पैट कमिंस आये। कमिंस को 1(13) रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने अपना शिकार बना लिया। कमिंस के आउट होने के बाद क्रीज पर मर्फी आये।

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 72 रन हो गया था और वो अभी भी भारत की बढ़त से 151 रन पीछे थे। मर्फी भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 2(15) रन के स्कोर पर अक्षर को अपना विकेट दे बैठे।

    मर्फी के जानें के बाद क्रीज पर नाथन लियोन आये। वो भी ज्यादा देर तक स्मिथ का साथ नहीं दे पाए और 20 गेंद में 2 चौको की मदद से 8 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हो गए।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आखिरी बल्लेबाज के रूप में स्कॉट बोलैंड आये। हालांकि वो 0 के स्कोर पर शमी की गेंद पर आउट हो गए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया 32.3ओवरों में 91 रन पर ढेर हो गयी।

    ऑस्ट्रेलिया यह मैच तीसरे ही दिन पारी और 132 रन के विशाल अंतर से हार गयी। दूसरी पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट अश्विन ने लिए। वहीं जडेजा- शमी ने 2-2 और अक्षर ने एक विकेट लिया।

    The post रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 135 रनों से हराया appeared first on Cricket Jagran.

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने ली विशाल बढ़त, रोहित का शतक व जडेजा और अक्षर ने जड़े पचासे

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला रहा है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 114 ओवर में 7 विकेट खोकर 321 रन बना लिए है। वहीं उनकी बढ़त 144 रन हो गयी है।

    भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टंप्स तक भारत ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे। रोहित 69 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे थे और अश्विन 0(5) के स्कोर पर नाबाद थे।

    दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो दोनों ही खिलाड़ियों ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस साझेदारी को टॉड मर्फी ने अश्विन को आउट करते हुए तोड़ा।

    अश्विन ने 62 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा आये। हालाँकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और मर्फी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

    पुजारा ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन बनाये। पुजारा के जानें के बाद क्रीज पर विराट कोहली आये। रोहित और विराट ने दोनों बल्लेबाजों ने लंच तक और विकेट नहीं गिरने दिया।

    लंच तक भारत का स्कोर 52 ओवर में 3 विकेट खोकर 151 रन था। उस समय रोहित 85(142) और विराट 12(25) रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं लंच के बाद जब मैच शुरू हुआ तो विराट दूसरे सेशन की पहली गेंद पर आउट हो गए।

    वो 26 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाकर मर्फी का शिकार बन गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर डेब्यूटेंट सूर्यकुमार यादव आये। वो रोहित का साथ ज्यादा देर नहीं पाए।

    वो 20 गेंद में एक चौके की मदद से नाथन लियोन की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने रविंद्र जडेजा आये।

    दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों टी ब्रेक तक 58(125) रन की साझेदारी निभा चुके हैं।

    वहीं भारत का स्कोर 80 ओवर में 5 विकेट खोकर 226 रन है और उनकी बढ़त 49 रन की हो चुकी हैं। रोहित शर्मा 207 गेंद में 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद है। यह रोहित का 9वां शतक है।

    वहीं जडेजा 82 गेंद में 6 चौके की मदद से 34 रन बनाकर क्रीज पर है। टी ब्रेक के बाद जब दूसरे दिन के आखिरी सेशन शुरू हुआ तो पहला ओवर करने कप्तान पैट कमिंस आये।

    उन्होंने चौथी गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित को आउट कर दिया। रोहित ने 212 गेंद में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर डेब्यूटेंट श्रीकर भरत आये। हालांकि वो ज्यादा देर जडेजा का साथ नहीं दे पाए और 10 गेंद में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हो गए।

    यह डेब्यूटेंट मर्फी का 5वां विकेट था। भरत के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल आये। दोनों ही बल्लेबाजों ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया।

    उन्हें एक भी और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 81(185) रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 114 ओवर में 7 विकेट खोकर 321 रन बना लिए है।

    जडेजा 170 गेंद में 9 चौके की मदद से 66 रन पर नाबाद है। वहीं अक्षर 102 गेंद में 8 चौके की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मर्फी ने 5, नाथन लियोन और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया।

    The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने ली विशाल बढ़त, रोहित का शतक व जडेजा और अक्षर ने जड़े पचासे appeared first on Cricket Jagran.

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने कसा शिकंजा, अश्विन और जडेजा ने किया दमदार प्रदर्शन

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए है।

    वो अब ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 100 रन पीछे है। इस मैच में भारत की तरफ से दो खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत अपना डेब्यू कर रहे है। वहीं गिल के खेलने की संभावना थी लेकिन उनको नहीं खिलाया गया।

    पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि उस्मान ख्वाजा को दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने 1(3) रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन आये। हालांकि अगले ही ओवर में डेविड वार्नर को मोहम्मद शमी ने 1(5) रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। लाबुशेन ने उनके साथ पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले सेशन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

    पहले सेशन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए। लाबुशेन और स्मिथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 74(179) रन की साझेदारी कर चुके हैं।

    लाबुशेन 110 गेंद में 8 चौके की मदद से 47 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं स्मिथ 74 गेंद में 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर क्रीज पर है।

    लंच के बाद जब मैच शुरू हुआ तो लाबुशेन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 36वां ओवर करने आये रविंद्र जडेजा की गेंद पर 49(123) रन के स्कोर पर आउट हो गए।

    उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर मैट रेनशॉ आये। हालांकि जडेजा ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया। रेनशॉ के जानें के बाद क्रीज पर पीटर हैंड्सकॉम्ब आये।

    वो स्मिथ के साथ 5वें विकेट के लिए 25 रन ही जोड़ पाए। इस साझेदारी को जडेजा ने स्मिथ को आउट करते हुए तोड़ा। स्मिथ ने 107 गेंद में 7 चौको की मदद से 37 रन बनाये।

    उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने एलेक्स कैरी आये। उन्होंने छठे विकेट के लिए हैंड्सकॉम्ब के साथ 53(68) रन जोड़े। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने कैरी को आउट करते हुए तोड़ा।

    यह अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में 450वां विकेट था। इसी के साथ वो सबसे तेजी से 450 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। कैरी ने 33 गेंद में 7 चौको की मदद से 33 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान पैट कमिंस आये।

    हालांकि वो भी ज्यादा देर तक हैंड्सकॉम्ब का साथ नहीं दे पाए और अश्विन का शिकार बन गए। कमिंस ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर टॉड मर्फी आये।

    वो बिना खाता खोले 0(5) के स्कोर पर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर नाथन लियोन आये। वहीं कुछ देर बाद टी ब्रेक हो गया।

    टी ब्रेक के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन है और वो संघर्ष कर रहे है। हैंड्सकॉम्ब 69 गेंद में 4 चौको कीमदद से 29 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है।

    भारत की तरफ से जडेजा ने 4, अश्विन ने 2 विकेट लिए। वहीं शमी और सिराज ने एक-एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। टी ब्रेक के बाद तीसरा ओवर करने आये जडेजा ने हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन की राह दिखा दी।

    हैंड्सकॉम्ब ने 84 गेंद में एक चौके की मदद से 31 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्कॉट बोलैंड आये। अश्विन ने उन्हें 1(8) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

    इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवरों में 177 के स्कोर पर सिमट गयी। भारत की तरफ से 5 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे जडेजा ने 5 विकेट लिए। अश्विन ने 3 और सिराज-शमी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

    भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल आये। रोहित ने पहला ओवर करने आये कमिंस को 3 चौके और एक सिंगल सहित 13 रन बटोरे।

    रोहित ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 76(138) रन जोड़े। इस साझेदारी को डेब्यूटेंट मर्फी ने राहुल को आउट करते हुए तोड़ा। राहुल ने 71 गेंद में एक चौके की मदद से 20 रन बनाये।

    उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आये। वहीं भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। स्टंप्स तक भारत ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाये।

    रोहित 69 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे है। वहीं अश्विन 0(5) के स्कोर पर नाबाद है।

    The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने कसा शिकंजा, अश्विन और जडेजा ने किया दमदार प्रदर्शन appeared first on Cricket Jagran.

  • देसी घी खाने के फायदे और नुकसान

    पुराने जमाने से ही भारत में घी का इस्तेमाल कई रूपो में किया जाता है। कई औषधीय गुणों से भरपूर घी का उपयोग आयुर्वेद में इलाज के तौर पर किया जाता है। भारत के संसकृति और हिंदू धर्म में घी का इस्तेमाल कई पवित्र कामों में भी किया जाता है। घी में पाए जाने वाले कई पोषक तत्व हमारे शरीर को हेल्दी व फिट रखने और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, देसी घी के फायदे क्या है, घी कब खाना चाहिए, इत्यादि।

    देसी घी खाने के फायदे क्या है?

    घी में विटामिन ए, विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपकी त्वचा, आखं और इम्यून सिस्टम जैसे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगो को फायदा पहुंचाते हैं। देसी घी के फायदे निम्नलिखित है:-

    सूजन में घी के फायदे

    घी में पाए जाने वाले ब्यूटायरेट नाम के फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेरटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन और जलन की समस्या को ठीक कने में कारगर होते हैं। रिसर्च में भी यह पाया गया है कि घी अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण के कारण हीलिंग में फायदा पहुंचाता है।

    पाचन में घी फायदेमंद

    घी आपके खाने के पाचन प्रक्रिया को तेज करती है जिससे खाना जल्दी पचता है। इसमें पाए जाने वाले ब्यूटायरेट फैटी एसिड आंतो के परत को हल्दी रखने में सहायक होते हैं। सीमित मात्रा में घी के सेवन से अपच और गैस की समस्या से आराम मिलता है।

    वजन कम करने में फायदेमंद है घी का सेवन

    घी खाने से वजन बढ़ता है यह गलत है। हो सकता है एक बार में आप इससे सहमत न हो, लेकिन यह सत्य है। घी में ओमेगा 3(DHA) और ओमेगा 6(CLA) भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके वेट लॉस में बहुत फायदेमंद होता है। ओमेगा 6 आपके फैट वॉल्यूम को कम करके लीन मसल्स को बिल्ड करने में सहायता करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि घी खाने से फूड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिससे वजम कम करने में मदद मिलती है।

    हार्ट के लिए घी के फायदे

    हालाँकि घी फैट से भरपूर होता है, लेकिन इसमें मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा-3 की उच्च सांद्रता होती है। यह आपके स्वस्थ हृदय और कार्डियोवस्कुलर सिस्टम के लिए के लिए अच्छा होता है। जिनका कॉलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य है वो नियमित रूप से सीमित मात्रा में घी का सेवन कर सकते हैं।

    त्वचा के लिए भी फायदेमंद है घी

    अगर आपको सूखी त्वचा की समस्या है या त्वचा पर दाग धब्बे नजर आते हैं तो आपको घी को सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपकी त्वचा के लिए एक मॉइश्चर का भी काम करता है। इसके अलावा आप चाहें तो घी का फेस पैक बना कर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके सवन से आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमियां भी पूरी होगी।

    देसी घी के फायदे पुरुष के लिए स्पर्म काउंट बढ़ाने में कारगर

    पुरुषों के लिए देसी घी के फायदे बहुत खास है। खाने के बाद नियमित रूप से घी से साथ शहद मिलाकर खाने से याददाश्त बढ़ने के साथ-साथ ताकत और स्पर्म काउंट में भी बढ़ोतरी हो सकती है।