भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला रहा है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 114 ओवर में 7 विकेट खोकर 321 रन बना लिए है। वहीं उनकी बढ़त 144 रन हो गयी है।
भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टंप्स तक भारत ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे। रोहित 69 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे थे और अश्विन 0(5) के स्कोर पर नाबाद थे।
दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो दोनों ही खिलाड़ियों ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस साझेदारी को टॉड मर्फी ने अश्विन को आउट करते हुए तोड़ा।
अश्विन ने 62 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा आये। हालाँकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और मर्फी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
पुजारा ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन बनाये। पुजारा के जानें के बाद क्रीज पर विराट कोहली आये। रोहित और विराट ने दोनों बल्लेबाजों ने लंच तक और विकेट नहीं गिरने दिया।
लंच तक भारत का स्कोर 52 ओवर में 3 विकेट खोकर 151 रन था। उस समय रोहित 85(142) और विराट 12(25) रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं लंच के बाद जब मैच शुरू हुआ तो विराट दूसरे सेशन की पहली गेंद पर आउट हो गए।
वो 26 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाकर मर्फी का शिकार बन गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर डेब्यूटेंट सूर्यकुमार यादव आये। वो रोहित का साथ ज्यादा देर नहीं पाए।
वो 20 गेंद में एक चौके की मदद से नाथन लियोन की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने रविंद्र जडेजा आये।
दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों टी ब्रेक तक 58(125) रन की साझेदारी निभा चुके हैं।
वहीं भारत का स्कोर 80 ओवर में 5 विकेट खोकर 226 रन है और उनकी बढ़त 49 रन की हो चुकी हैं। रोहित शर्मा 207 गेंद में 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद है। यह रोहित का 9वां शतक है।
वहीं जडेजा 82 गेंद में 6 चौके की मदद से 34 रन बनाकर क्रीज पर है। टी ब्रेक के बाद जब दूसरे दिन के आखिरी सेशन शुरू हुआ तो पहला ओवर करने कप्तान पैट कमिंस आये।
उन्होंने चौथी गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित को आउट कर दिया। रोहित ने 212 गेंद में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
उनके आउट होने के बाद क्रीज पर डेब्यूटेंट श्रीकर भरत आये। हालांकि वो ज्यादा देर जडेजा का साथ नहीं दे पाए और 10 गेंद में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हो गए।
यह डेब्यूटेंट मर्फी का 5वां विकेट था। भरत के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल आये। दोनों ही बल्लेबाजों ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया।
उन्हें एक भी और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 81(185) रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 114 ओवर में 7 विकेट खोकर 321 रन बना लिए है।
जडेजा 170 गेंद में 9 चौके की मदद से 66 रन पर नाबाद है। वहीं अक्षर 102 गेंद में 8 चौके की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मर्फी ने 5, नाथन लियोन और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया।
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने ली विशाल बढ़त, रोहित का शतक व जडेजा और अक्षर ने जड़े पचासे appeared first on Cricket Jagran.